• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम मंदिर निर्माण से जुड़े पक्षकारों से मिलने अयोध्या जाएंगे श्रीश्री रविशंकर

Shree Shree Ravishankar will visit Ayodhya to meet party workers - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या| आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर 16 नवंबर को अयोध्या जाकर राम मंदिर मामले से जुड़े सभी पक्षकारों से मुलाकात करेंगे। इस मामले में उनकी मध्यस्थता को लेकर हालांकि सवाल भी उठ रहे हैं। श्रीश्री अपने अयोध्या दौरे के पहले लखनऊ में मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। सोमवार को अयोध्या पहुंचे उनके प्रतिनिधि भव्य तेज ने यह जानकारी दी। प्रतिनिधि के मुताबिक श्रीश्री रविशंकर 16 नवंबर को सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने हिंदू और मुस्लिम पक्षकारों से मिलकर श्रीश्री के अयोध्या दौरे के उद्देश्य के बारे में जानकारी दे दी है। श्रीश्री रविशंकर 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वह सीधे मणिराम छावनी जाएंगे और राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद वह न्यास के सदस्य डॉ. रामविलास वेदांती, मस्जिद के पैरोकार स्वर्गीय हाशिम अंसारी के बेटे इकबाल अंसारी से मुलाकात करेंगे।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shree Shree Ravishankar will visit Ayodhya to meet party workers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shree shree ravishankar will visit ayodhya to meet party workers, faizabad, ayodhya, up goverment, yogi adityanath, ayodhya ram mandir, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faizabad news, faizabad news in hindi, real time faizabad city news, real time news, faizabad news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved