• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देवरिया में युवती को अगवा करने की कोशिश, चिल्लाने पर कार छोड़कर भागे आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

Attempt to Abduct Young Woman in Deoria; Accused Flee Leaving Car Behind After Victim Screams; Police Investigating - Deoria News in Hindi

देवरिया । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में एक युवती का अपहरण करने की कोशिश की गई है। लड़की के चिल्लाने और स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने के कारण आरोपी उसे अपनी कार समेत छोड़कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल, युवती से पूछताछ के साथ ही आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। यह मामला देवरिया की सदर कोतवाली क्षेत्र का है। देवरिया पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी कि एक युवती शुक्रवार को अपने दोस्त अभिषेक यादव के साथ सलेमपुर से अपने घर देवरिया आ रही थी। अभिषेक यादव उसको सोनूघाट छोड़कर सलेमपुर वापस चला गया। पुलिस के अनुसार, युवती अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी विकास यादव, जो युवती का पूर्व परिचित है घर छोड़ने के लिए गाड़ी में बिठाकर ले जाने लगा, लेकिन घर छोड़ने की बजाय कहीं और ले जाने की आशंका पर युवती ने विरोध किया और चिल्लाना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवती के विरोध के बाद आरोपी विकास यादव और उसके साथी उसे गाड़ी में छोड़कर फरार हो गए।
घटना एएसपी आवास से महज कुछ दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।
हालांकि, घटना की सूचना के मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर गाड़ी को कब्जे में लिया और युवती को थाने लाया गया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया। थाना कोतवाली में युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई।
देवरिया पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना कोटवाली, एसओजी व सर्विलांस की टीमें लगाई गई हैं। आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Attempt to Abduct Young Woman in Deoria; Accused Flee Leaving Car Behind After Victim Screams; Police Investigating
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deoria, car, uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deoria news, deoria news in hindi, real time deoria city news, real time news, deoria news khas khabar, deoria news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved