• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, गांव में जश्न का माहौल

Former Air Marshal Jitendra Mishra Appointed CEO of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust - Deoria News in Hindi

देवरिया। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ के तौर पर पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति से उनके पैतृक गांव भोपतपुरा में खुशी का माहौल है। करीब 39 वर्षों तक भारतीय वायु सेना में सेवाएं देने वाले जितेंद्र मिश्रा की इस अहम जिम्मेदारी पर गांव के लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं। जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए एक ग्रामीण ने कहा कि यह उनके क्षेत्र और जिले के लिए बेहद गौरवशाली पल है। राम जन्मभूमि विश्व स्तर पर आस्था और पहचान का केंद्र है और ऐसे महत्वपूर्ण संस्थान में उनके गांव के व्यक्ति को सीईओ की जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है। ग्रामीण ने बताया कि वह जितेंद्र मिश्रा के चाचा श्रीराम प्यारे मिश्रा से मिलने और अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए भोपतपुरा पहुंचे। श्रीराम प्यारे मिश्रा मालवीय इंटर कॉलेज में बड़े बाबू रहे हैं और उनके सानिध्य में उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई है।
एक अन्य ग्रामीण ने कहा कि जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पूरे गांव और जिले के लिए खुशी की बात है। जितेंद्र मिश्रा पश्चिमी वायु कमान में वरिष्ठ जिम्मेदारी से सेवानिवृत्त हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए ग्रामीण ने दावा किया कि इस दौरान एयर ऑपरेशन उनके नेतृत्व में हुआ और उन्होंने जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इसके लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा 'सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल' से सम्मानित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जितेंद्र मिश्रा 27 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए थे और इसके कुछ समय बाद ही उन्हें राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सीईओ की अहम जिम्मेदारी मिली। ग्रामीण ने उन्हें निर्भीक और कार्यकुशल अधिकारी बताते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सैन्य सेवा के दौरान उन्हें 'विशिष्ट सेवा मेडल' और 'अति विशिष्ट सेवा मेडल' से भी सम्मानित किया जा चुका है।
जितेंद्र मिश्रा के चाचा ने कहा कि परिवार के साथ-साथ गांव और पूरे क्षेत्र के लोगों में इस नियुक्ति को लेकर विशेष खुशी है। जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में एयर मार्शल के पद से ईमानदारी के साथ सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने अपने भतीजे को ईमानदार और सक्रिय व्यक्ति बताते हुए उम्मीद जताई कि वह राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सीईओ की नई जिम्मेदारी भी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
एक अन्य ग्रामीण ने कहा कि जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इतने बड़े पद पर गांव के व्यक्ति के पहुंचने से क्षेत्र को भी पहचान मिलेगी और गांव के विकास को लेकर नई उम्मीदें पैदा होंगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Air Marshal Jitendra Mishra Appointed CEO of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former air marshal, jitendra mishra, appointed, ceo, shri ram janmabhoomi, teerth kshetra trust, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deoria news, deoria news in hindi, real time deoria city news, real time news, deoria news khas khabar, deoria news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved