• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अर्धचेतन अवस्था में मिली खो-खो खिलाड़ी की बाद में मौत, दुष्कर्म की आशंका

Woman found in semiconscious state dies later, rape suspected - Bijnor News in Hindi

बिजनौर (यूपी) । बिजनौर जिले में 24 वर्षीय पूर्व राष्ट्रीय स्तर की खो-खो खिलाड़ी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। वह बिजनौर में रेलवे स्टेशन के पास रेलवे स्लीपरों के बीच घायल अवस्था में मिली। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार कुटिया कॉलोनी निवासी पीड़िता शुक्रवार की सुबह एक स्कूल में बायोडाटा जमा करने के लिए घर से निकली थी। शुक्रवार की देर शाम तक जब वह नहीं लौटी और उसके परिवार ने उसका नंबर डायल किया तो उसका फोन स्विच ऑफ था।
इसके घंटों बाद, पीड़िता को उसकी महिला पड़ोसी ने देखा, जो रेलवे स्लीपरों के पास से गुजर रही थी। उसने देखा कि लड़की हांफ रही है और वह अर्धचेतन अवस्था में है। पीड़िता के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था।
उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।
पीड़िता का घर घटनास्थल से महज 30 मीटर की दूरी पर है।
पीड़िता की बहन ने कहा कि वह राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी थी और नवंबर में उसकी शादी होनी थी।
अंचलाधिकारी शहर कुलदीप गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नजीबाबाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Woman found in semiconscious state dies later, rape suspected
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman found in semiconscious state dies later, rape suspected, kho-kho player, murder, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bijnor news, bijnor news in hindi, real time bijnor city news, real time news, bijnor news khas khabar, bijnor news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved