• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

Fire breaks out in firecracker factory in Bijnor, three people seriously burnt - Bijnor News in Hindi

बिजनौर,। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के जोधुवाला-बक्शीवाला रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को आग लगने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए। घायलों की पहचान सुभाष (45) , दीपक (28) और नवेन्द्र (27) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।
इस बीच, दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शहर पुलिस उपाधीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के जोधुवाला-बक्शीवाला रोड पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को सुबह 10 बजे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटों और बारूद में हुए धमाकों से पूरा इलाका दहल गया।
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कोतवाली शहर पुलिस को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली शहर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी पानी और मिट्टी से आग बुझाने में मदद की।
डीएसपी ने बताया कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब तीन लोग मौजूद थे और वे आग लगते ही बाहर की तरफ भागे, जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने कहा कि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire breaks out in firecracker factory in Bijnor, three people seriously burnt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: firecracker factory, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bijnor news, bijnor news in hindi, real time bijnor city news, real time news, bijnor news khas khabar, bijnor news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved