• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजनौर : 21 वर्षीय भतीजे की हत्या के आरोप में चाचा गिरफ्तार

Bijnor: Uncle arrested for killing 21-year-old nephew - Bijnor News in Hindi

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना इलाके के अभयराजपुर गांव में एक व्यक्ति को अपने भतीजे की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 21 साल का गौरव 13 जुलाई की शाम से लापता था। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। पुलिस ने कहा कि गौरव के चाचा कमलनाथ ने उसकी डंडे से पीट-पीटकर हत्या की बात कबूल की है। आरोपी ने पुलिस पुछताछ में बताया कि मृतक गौरव शराब का सेवन करने का आदि था। आए दिन शराब के लिए पैसों को लेकर घर में झगड़े करता था। उसको बार-बार समझाने पर भी नहीं मान रहा था।
13 जुलाई की रात में गौरव अपने दोस्त दिवाकर के साथ अत्यधिक नशे की हालत में था और गाली देने लगा, जिसके कारण हाथापाई हुई और चाचा ने गौरव के सिर पर डंडे से वार किया।
बाद में पुलिस से बचने और राजेन्द्र को फंसाने के लिए शव को ले जाकर राजेन्द्र के घर फेंक दिया।
थाना प्रभारी (एसएचओ) अफजलगढ़ हम्बीर सिंह ने कहा, "हमने आरोपी कमलनाथ को अपने भतीजे गौरव की हत्या करने के आरोप गिरफ्तार कर लिया है।"
एसएचओ ने कहा कि पीड़ित के पिता ने अफजलगढ़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें गांव के ही कुलदीप, दिवाकर, और राजेन्द्र को नामजद किया गया था। जांच के दौरान, कमलनाथ का नाम सामने आया। जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो वह घबरा गया और उन्हें कमलनाथ पर शक होने लगा। बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसएचओ ने कहा आरोपी कमलनाथ के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) , 201 (सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हत्या में प्रयुक्त डंडे को बरामद किया गया है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bijnor: Uncle arrested for killing 21-year-old nephew
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bijnor, uttar pradesh, afzalgarh police station, nephew, murdered, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bijnor news, bijnor news in hindi, real time bijnor city news, real time news, bijnor news khas khabar, bijnor news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved