• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवा साधु का शव मिला, हत्या का शक

young monk dead body found, doubt of murder - bhadohi News in Hindi

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के कोइरौना थाना के फुलवरिया गांव के बलुआ गंगा घाट पर शुक्रवार को 26 वर्षीय युवा बाबा खड़ेश्वरी का शव मिला। असाम निवासी बाबा यहां कुटिया बनाकर साधना कर रहा था, वह पांच दिन से गायब था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जटाधारी बाबा के आश्रम से तीन सौ मीटर दूर गंगा के तट पर कुटिया बनाकर साधना करता था। उसका किसी के पास आनाजाना नहीं होता था। लोगों ने 13 मई तक बाबा को कुटिया में देखा था। अब बाबा का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बाबा की कुटिया में रखा सामान, पैसा गायब है, जिससे यह साबित होता है की लूट की नीयत से बाबा की हत्या की गई होगी। लोग बताते हैं कि बाबा कुटिया में ही गुफा का निर्माण कर रहा था। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-young monk dead body found, doubt of murder
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: young monk dead body found, doubt of murder, koyraona police station, bhadohi district, fulvaria village, sadhu dead body, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhadohi news, bhadohi news in hindi, real time bhadohi city news, real time news, bhadohi news khas khabar, bhadohi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved