• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप्र : कालिंजर किले में लगाए जाएंगे 15 हजार पौधे

UP: 15 thousand plants will be planted in Kalinjar Fort - Banda News in Hindi

बांदा। उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा जिले के ऐतिहासिक कालिंजर किले में 27 जुलाई को 15 हजार पौधे रोपे जाएंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी हीरालाल ने बुधवार को दी है। जिलाधिकारी हीरालाल ने बताया, ‘‘ऐतिहासिक कालिंजर किले को वन पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 27 जुलाई को सूबे की प्रमुख सचिव (वन) कल्पना अवस्थी की मौजूदगी में 15 हजार पौधे रोपे जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वृहद कार्यक्रम में जिले के हर एक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘नरैनी क्षेत्र के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में लाने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। साथ ही नरैनी पुलिस उपाधीक्षक को यातायात, फायर ब्रिगेड और पार्किंग का जिम्मा सौंपा गया है। इस पौधरोपण कार्यक्रम को ‘गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज कराने की तैयारी है।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP: 15 thousand plants will be planted in Kalinjar Fort
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 15 thousand plants, planted, kalinjar fort, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, banda news, banda news in hindi, real time banda city news, real time news, banda news khas khabar, banda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved