बांदा। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा गुरुवार को लोकसभा में पेश किए गए राजग सरकार के अंतिम आम बजट में उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के किसानों के लिए फिल्म 'बेवफा सनम' का गीत 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का, यार ने ही लूट लिया घर यार का' बेहद सटीक बैठ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सभी चार लोकसभा और उन्नीस विधानसभा सीटें जिताने के बाद भी विदर्भ से भी बदतर हालात से गुजर रहे बुंदेलखंड के किसानों को इस आम बजट में अलग से कोई तरजीह नहीं दी गई।
उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के सभी सात जिलों बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी और ललितपुर में चार लोकसभा और उन्नीस विधानसभा सीटें हैं और पिछले चुनावों में यहां के किसानों ने सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झोली में डाल दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
झांसी से सांसद उमा भारती केंद्र में मंत्री भी हैं। 'कर्ज' और 'मर्ज' की मार झेल रहे बुंदेली किसानों को गुरुवार को लोकभा में पेश किए गए अंतिम आम बजट में अलग से कोई प्रावधान किए जाने की भारी उम्मीद थी, लेकिन निराशा ही हाथ लगी है।
सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा किसानों के लिए अन्ना (आवारा) जानवर किसानों के लिए किसी प्राकृतिक आपदा से कम नहीं है। पिछले तीन दशकों से सूखा और बाढ़ के अलावा अन्ना मवेशियों द्वारा फसलें चट करने से यहां के किसान के हालात महाराष्ट्र के विदर्भ से भी ज्यादा बदतर हो गए हैं।
जलपुरुष के नाम से देश में चर्चित राजेंद्र सिंह के शिष्य और महात्मा गांधी आवार्ड से पुरष्कृत सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश रैकवार इस आम बजट में बुंदेलखंड अलग से कुछ न किए जाने पर बेहद निराश हैं।
उन्होंने बताया कि 'साल 2010-11 बुंदेलखंड के किसानों की बदहाली जानने आई केन्द्रीय समिति ने अपनी एक रिपोर्ट में यूपी के बुंदेलखंड के लिए 3,844 करोड़ रुपये के पैकेज की दिए जाने की अनुसंसा करते हुए यहां केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना, बेतवा नदी में बांध का निर्माण, उद्योगों की स्थापना के लिए सेंट्रल एक्साइज, आयकर एक्साइज एवं कस्टम, तथा सर्विसेज टैक्स में शत प्रतिशत की छूट देकर संतुलित विकास कराने की सिफारिश की थी।'
उन्होंने बताया कि 'केंद्रीय समिति (जिसमें जल संसाधन विभाग, नेशनल रैन पेड एरिया एथॉरिटी के सीईओ, केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विभाग और कृषि एवं सहकारिता विभाग के प्रतिनिधि शामिल थे) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि झांसी से 5 लाख 58 हजार 377, ललितपुर से 3 लाख 81 हजार 316, बांदा से 7 लाख 37 हजार 920, महोबा े 2 लाख 97 हजार 547, हमीरपुर से 4 लाख 17 हजार 489, चित्रकूट से 3 लाख 44 हजार 801 और जालौन से 5 लाख 38 हजार 147 किसान 'पलायन' कर चुके हैं।'
रैकवार ने बताया कि 'केंद्रीय समिति की यह रिपोर्ट आज भी प्रधानमंत्री कार्यालय में मौजूद है, जो बुंदेलखंड के बदहाल किानों की कहानी बयां कर रही है, फिर भी किसानों की दोगुना आय का दंभ भरने वाली मोदी सरकार ने अपने अंतिम बजट में अनदेखी की है। यहां के संतुलित विकास के लिए बजट में अलग से प्राविधान किए जाने की जरूरत थी।
वामपंथी विचारधारा के बुजुर्ग अधिवक्ता और बांदा अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान भी यहां के किसानों के लिए बजट में अलग से कुछ 'उल्लेख' न किए जाने से हतप्रभ हैं। उनका कहना है कि 'प्राकृतिक आपदा के आलावा यहां अन्ना (आवारा) मवेशी किसानों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत हैं। सिर्फ बांदा जिले में दो लाख से ज्यादा अन्ना मवेशी विचरण कर रहे है, जो रात में किसानों की फसल चटकर देते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने झांसी दौरे में इन मवेशियों से छुटकारा दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन धरातल में कुछ नहीं हुआ। वे कहते हैं कि 'कम से कम बजट में ही किसानों की सुधि ले ली जाती तो बेहतर था।' इन्होंने केंद्र सरकार के इस बजट को पूंजीपतियों का समर्थक बताया।
इन सबके इतर, बांदा-चित्रकूट के भाजपा सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने कहा कि 'केंद्रीय बजट हर वर्ग के लिए फायदेमंद है, रही बात बुंदेलखंड के विकास की तो बुधवार को बांदा व चित्रकूट के पांच विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी से उनके सरकारी कार्यालय में मुलाकात कर समस्याएं रखी गई हैं, उन्होंने निस्तारण का भी भरोसा दिया है।'
--आईएएनएस
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
साप्ताहिक राशिफल 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक
करीना कपूर के दिवाली लुक में दिखी शाही विरासत की झलक, पहनी 200 साल पुरानी कलगी
3 दिन, 12 घंटे की शिफ्ट और बर्फ जैसा ठंडा पानी, रवीना टंडन ने सुनाई 'टिप टिप बरसा पानी' के पीछे की कहानी
दिवाली की यादों में खोए बाबिल, बोले- 'बाबा की हंसी और कहानियां पूरे घर को रोशन कर देती थीं'
'बिग बॉस 20' में दुल्हन बने काजी तौकीर को हुआ असहज अनुभव, बोले- महिलाओं को रोज झेलना पड़ता है उत्पीड़न
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
दिवाली पर घर के किस कोने में करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें पूजन की सही विधि, सामग्री और पूरी तैयारी
इस दिवाली घर से दूर रहे कार्तिक आर्यन, लंदन में कैप्टन इंडिया की शूटिंग के बीच आई अपनों की याद
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
8 नवंबर का पंचांग: दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त कब, रात 10:01 बजे से 11:43 बजे तक रहेगा अमृत काल
बच्चों को दीपावली के रीति-रिवाज सिखा रहीं इशिता दत्ता, बताया- 'चाहती हूं वे भी इन्हें आगे बढ़ाएं'
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
‘मैं आपकी हरकतें बर्दाश्त करूंगी’, पति अपरेश रंजीत के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर का मजेदार पोस्ट
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
आशुतोष राणा- साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
इजरायल में नई सरकार के गठन के बाद भी भारत के रिश्ते पहले जैसे ही मजबूत रहेंगे: विदेश मंत्रालय

राजीव गांधी से राजनीति में न आने की लगाई थी गुहार, लेकिन राहुल को नहीं रोका : सोनिया गांधी

पंजाब चुनाव 2027: 2022 में गुरदासपुर जिले की 7 सीटों में से 4 पर कांग्रेस ने जमाया था कब्जा, तीन सीटों पर 'आप' को मिली थी जीत
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 10/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope