• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मथुरा : होली में मुस्लिमों की एंट्री बैन की जाए : राजू दास

Mathura: Muslims entry should be banned in Holi: Raju Das - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में ब्रज की होली में मुसलमानों की एंट्री को लेकर बयानबाजी तेज है। इसे लेकर हनुमान गढ़ी के संत राजू दास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ब्रज के मथुरा में होली में मुस्लिमों की एंट्री बैन होनी चाहिए। यह बिल्कुल ठीक है। राजू दास ने सोमवार को कहा कि ब्रज में होली को लेकर संतों ने कहा कि मुसलमानों की एंट्री बैन होनी चाहिए। महाकुंभ में जिस प्रकार से आपने देखा होगा, कहीं कोई वीडियो भोजना को अपवित्र करते हुए नहीं आया होगा। जिस प्रकार से खाद्य सामग्री को दूषित करने का कार्य वर्ग विशेष के लोग कर रहे थे, लेकिन महाकुंभ में संतों ने आवाज उठाई। जिसके परिणामस्वरूप ऐसे मामले संज्ञान में नहीं आए। उन्होंने आगे कहा कि इसी प्रकार से ब्रज होली में भी मुसलमानों को क्या जरूरत है? उनकी तो हिंदू संस्कृति में आस्था नहीं है, होली में उनकी एंट्री बैन होनी चाहिए।
महाकुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के बाद अब होली में मुस्लिमों की एंट्री बैन करने की मांग उठी है। मथुरा-वृंदावन में ब्रज की होली देखने देश-दुनिया से लोग आते हैं। मथुरा के साधु-संतों ने इस बार होली पर मुस्लिमों की एंट्री बैन करने की मांग उठाई है।
कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। खून से लिखे पत्र में दिनेश शर्मा ने ब्रज में मुसलमानों की एंट्री पर बैन लगाने की बात कही है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश, आपसे अनुरोध है कि होली के पवित्र त्योहार पर मुसलमानों को दूर रखा जाए। यह होली पर मिठाई पर थूक सकते हैं। रंग में मिलावट कर सकते हैं। महाकुंभ की तरह मुसलमानों को प्रतिबंधित करना जरूरी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mathura: Muslims entry should be banned in Holi: Raju Das
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ayodhya, uttar pradesh, mathura, vrindavan, holi, hanuman garhi, saint raju das, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ayodhya news, ayodhya news in hindi, real time ayodhya city news, real time news, ayodhya news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved