• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाकिस्तान से 200 सिंधी आज अयोध्या आएंगे

200 Sindhis from Pakistan will come to Ayodhya today - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या । पाकिस्तान से सिंधी समुदाय का 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राम लला के दर्शन करने के लिए शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेगा। सिंध प्रांत का यह प्रतिनिधिमंडल भारत की एक महीने की धार्मिक यात्रा पर है और सड़क मार्ग से प्रयागराज से अयोध्या पहुंचेगा। उनके साथ भारत से सिंधी समुदाय का 150 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी यात्रा कर रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय राम की पैड़ी पर उनका स्वागत करेंगे जहां पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया है।
प्रतिनिधिमंडल प्रयागराज से बस से अयोध्या पहुंचेगा। इसका पहला पड़ाव भरत कुंड और उसके बाद गुप्तार घाट होगा।
अयोध्या में उदासीन ऋषि आश्रम और शबरी रसोई में उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार शाम राम की पैड़ी पर सरयू आरती में भी शामिल होगा, जहां चंपत राय समेत राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य उनका स्वागत करेंगे।
अयोध्या से प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात लखनऊ के लिए रवाना होगा, जहां से वो रायपुर जायेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-200 Sindhis from Pakistan will come to Ayodhya today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, ayodhya, sindhi community, ram lalla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ayodhya news, ayodhya news in hindi, real time ayodhya city news, real time news, ayodhya news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved