• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

माघ मेला में भीख मांगने की नहीं होगी इजाजत

No begging to be allowed in Magh Mela this year - Allahabad News in Hindi

प्रयागराज। वार्षिक माघ मेला शुरू होने में सिर्फ पांच दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में अधिकारी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पहली बार पुलिस ने मेला क्षेत्र में भीख मांगने पर रोक लगाने के लिए एक विशेष दस्ते का गठन किया है। पुलिस ने पहले ही 1,200 से अधिक लोगों के परिचय पत्र का सत्यापन किया है, लेकिन भिखारी अज्ञात जगहों से अक्सर पहुंच जाते हैं और मेला क्षेत्र में भक्तों से भीख लेने के लिए जमा हो जाते हैं। एसपी (माघ मेला) पूजा यादव ने कहा, "पहली बार तीर्थयात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए एंटी बेगिंग दस्ते का गठन किया गया है। सभी पुलिस थानों और चौकियों पर पर्याप्त बलों की तैनाती की गई है।"
खुफिया सूचनाओं के अनुसार, असामाजिक तत्व भिखारियों के वेष में मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं क्योंकि क्षेत्र व विभिन्न धार्मिक शिविरों में निर्बाध आवागमन की इजाजत होगी, जो 43 दिन चलने वाले मेले के लिए बनाए गए हैं।
एसपी ने कहा, "हमारे पास ठोस योजना है। तीन विशेष टीमों को परिचय पत्र के सत्यापन का काम सौंपा गया है। हमारे श्रद्धालुओं के लिए दो स्तरीय सुरक्षा योजना है। इसके अलावा सभी घाटों पर गहरे जल क्षेत्र को लेकर बैरिकेडिंग व जाल की भी व्यवस्था की गई है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No begging to be allowed in Magh Mela this year
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: begging, magh mela, माघ मेला, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved