• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकसभा चुनाव : BJP के लिए शुभ है आगरा, PM मोदी शुरू करेंगे अभियान

Lok Sabha Polls 2019 : PM Modi to launch election campaign from Agra - Agra News in Hindi

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव अभियान की शुरुआत नौ जनवरी को उत्तर प्रदेश के आगरा से करेंगे। पार्टी के सूत्रों और सांसद राम शंकर कठेरिया ने यह जानकारी दी।

मोदी के दौरे के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी चार जनवरी को आगरा का दौरा करेंगे। गौरतलब है कि मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत नवंबर 2013 में कोठी मीना बाजार मैदान पर विजय शंखनाद रैली में भारी मात्रा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करके की थी।

राज्य विधानसभा चुनावों से पहले मोदी ने आगरा में 20 नवंबर 2016 को परिवर्तन रैली के दौरान जनसभा को संबोधित किया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों का मानना है कि पार्टी के लिए आगरा शुभ साबित हुआ है, जिसने नौ विधानसभा सीटें और दो लोकसभा सीटें जीती हैं।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lok Sabha Polls 2019 : PM Modi to launch election campaign from Agra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lok sabha polls 2019, narendra modi, election campaign from agra, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, agra news, agra news in hindi, real time agra city news, real time news, agra news khas khabar, agra news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved