• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

त्रिपुरा में भाजपा विधायक सुरजीत दत्ता का निधन

BJP MLA Surjit Dutta passes away in Tripura - Agartala News in Hindi

अगरतला। त्रिपुरा के अनुभवी राजनेता और मौजूदा भाजपा विधायक सुरजीत दत्ता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह 69 साल के थे। यह जानकारी पार्टी और पारिवारिक सूत्रों ने गुरुवार को दी। पश्चिम त्रिपुरा जिले के रामनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से रिकॉर्ड सात बार चुने गए, कांग्रेस-त्रिपुरा उपजाति जुबा समिति गठबंधन सरकार (1988-1993) में पूर्व मंत्री दत्ता का बुधवार आधी रात को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।
उनके परिवार में एक बेटी और पत्नी हैं। पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित सुरजीत दत्ता को इस सप्ताह की शुरुआत में यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनका पार्थिव शरीर गुरुवार दोपहर को कोलकाता से अगरतला लाया गया। नागरिक सचिवालय, विधानसभा, भाजपा पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, पूरे राजकीय सम्मान के साथ बट्टाला स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, सीपीआई-एम के त्रिपुरा राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा और कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।
'सुनु दा' के नाम से लोकप्रिय दत्ता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी थे और 2017 में भाजपा में शामिल होने से पहले कुछ समय के लिए तृणमूल कांग्रेस में रहे थे। 1979 में कांग्रेस में शामिल होने से पहले, दत्ता सीपीआई-एम की युवा और छात्र शाखा के सदस्य थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP MLA Surjit Dutta passes away in Tripura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agartala, tripura, bjp mla, surjit dutta, passes away, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, agartala news, agartala news in hindi, real time agartala city news, real time news, agartala news khas khabar, agartala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved