• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेलंगाना में दर्ज हुए कोविड-19 के 2,924 नए मामले

Telangana reports 2,924 new Covid-19 cases - Adilabad News in Hindi

हैदराबाद। तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,924 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं इसी अवधि में राज्य में 10 मौतें भी हुईं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि अब राज्य में मामलों की कुल संख्या 1,23,090 और मौतों की संख्या 818 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि राज्य में मृत्यू दर राष्ट्रीय औसत 1.79 प्रतिशत के मुकाबले 0.66 प्रतिशत तक गिर गई है। वहीं जितने कोविड रोगियों की अब तक मृत्यू हुई है, उनमें 53.87 प्रतिशत रोगियों को अन्य बीमारियां भी थीं। अधिकारियों ने पिछले 24 घंटों के दौरान 61,148 नमूनों का परीक्षण किया है। पिछले सात दिनों के दौरान 4.30 लाख से अधिक परीक्षण किए गए। इससे कुल परीक्षणों की संख्या बढ़कर 13,27,791 हो गई है।
अधिकारियों ने परीक्षण के लिए 5 नई प्रयोगशालाओं को जोड़ा है, जिसमें 4 निजी प्रयोगशालाएं शामिल हैं।
लिहाजा अब राज्य में 17 सरकारी और 35 निजी प्रयोगशालाएं परीक्षण कर रही हैं, जबकि राज्य में 1,076 रैपिड एंटीजन परीक्षण केंद्र भी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Telangana reports 2,924 new Covid-19 cases
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: telangana, telangana reports 2, 924 new covid-19 cases, coronavirus, covid 19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, adilabad news, adilabad news in hindi, real time adilabad city news, real time news, adilabad news khas khabar, adilabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved