• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चेन्नई : बैंक के बकाएदारों को चुनाव लड़ने से रोके EC, एआईबीईए का आग्रह

Chennai: EC, AIBAE urging the bank arrears to stop contesting elections - Chennai News in Hindi

चेन्नई। राजनीतिक दलों के अपने घोषणापत्र में शिक्षा ऋणों को माफ करने के आश्वासन को अवांछनीय करार देते हुए एक शीर्ष बैंकिंग निकाय ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि वे चुनाव उम्मीदवारों से एक वचनपत्र लें, जिसमें यह कहा गया हो कि वे बैंक के बकाएदार (कर्ज न चुकानेवाले) नहीं हैं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के एक शीर्ष अधिकारी ने चुनाव आयोग से यह अधिसूचित करने को कहा है कि बैंक कर्ज बकाएदार आगामी चुनाव में लड़ने के लिए अयोग्य हैं। एआईबीईए ने यह भी कहा कि कर्ज बकाएदारों को कोई भी सरकारी पद रखने के लिए अयोग्य बनाया जाना चाहिए। संघ ने एक जनहितच याचिका (पीआईएल) दायर करने की योजना बनाई है, जिसके तहत यह घोषित किया जाए कि सभी सार्वजनिक क्षेत्र की पदोन्नत कंपनियों के लिए नौकरी आरक्षण नियम लागू होंगे।
एआईबीईए के महासचिव सी.एच. वेंकटाचलम ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "किसी भी प्रकार की कर्जमाफी अवांछनीय है, क्योंकि यह उधारकर्ताओं को एक गलत संकेत देगी।" उन्होंने कहा, "लेकिन जब अर्थव्यवस्था अच्छा नहीं कर रही हो और कॉर्पोरेट ऋणों को नया रूप दिया गया हो तो शिक्षा ऋणों को भी नया रूप दिया जाना चाहिए। अगर उधारकर्ता नौकरी पाने में सक्षम नहीं है तो।"
सी.एच. वेंकटाचलम ने कहा, "जब कॉर्परेट ऋणों को नया रूप दिया जा सकता है तो वैसा ही छात्र उधारकर्ताओं के साथ भी किया जा सकता है।" अन्नाद्रमुक और द्रमुक जैसे राजनीतिक दलों ने वादा किया है कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो वे शिक्षा ऋणों को माफ कर देंगे।
वेंकटाचलम ने कहा कि 31 मार्च, 2018 तक करीब 895,600 करोड़ रुपये का कर्ज लोग नहीं चुका पाए हैं। उन्होंने कहा कि संघ बैंक ऋण बकाएदारों के नाम प्रकाशित करने और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग कर रहा है, लेकिन इसका अभी तक कोई फायदा नहीं हुआ है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chennai: EC, AIBAE urging the bank arrears to stop contesting elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: तमिलनाडु चेन्नई लोकसभा चुनाव 2019 आम चुनाव 2019 संसद चुनाव एआईबीईए आल इंडिया बैंक कर्मचारी संघ chennai ec, aibae urging the bank arrears to stop contesting elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved