• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वायर से गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Wife was murdered by strangulation with wire, accused husband arrested - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के कंडाला उपला फला गांव में एक युवक ने बिजली के वायर से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के निर्देश पर उसे जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना 30 सितंबर की थी। जिसे लेकर मृतका के भाई संजय कुमार ने अपने बहनोई कंडाल उपला फला निवासी मुकेश पुत्र कमल निनामा पर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि उसका बहनोई कमल निनामा उसकी बहन सुगना मीणा के साथ मारपीट करता था। इस पर थानाधिकारी दिलीप सिंह ने मृतका के पति आरोपी मुकेश मीणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने पत्नी की वायर से गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी की हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। वह पत्नी के शव को लेकर डूंगरपुर अस्पताल लेकर गया था और वहां भर्ती कराने मे सफल रहा तथा भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी मुकेश मीणा को कंडाल के जंगल से पकड़ा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wife was murdered by strangulation with wire, accused husband arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, young man, wife, murder, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved