• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्याभवन स्कूल ने मनाई 92वीं वर्षगांठ

Vidya Bhavan School celebrated 92nd anniversary - Udaipur News in Hindi

उदयपुर । जिले में बुनियादी शिक्षा, रोजगारपरक व तकनीकी शिक्षा एवं शैक्षिक नवाचारों के साथ बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध विद्याभवन उच्च माध्यमिक विद्यालय की 92 वीं वर्षगांठ शुक्रवार को विद्याभवन के मुक्ताकाशी रंगमंच पर मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्याभवन के पूर्व छात्र एवं विदेश में कन्सल्टींग एवं व्यापारिक कम्पनी के प्रबंध निदेशक हरप्रीत सिंह पुरी थे। उन्होंने विद्यालय से जुड़ी यादों व अनुभव को साझा करते हुए कहा कि विद्याभवन मेरी मातृ संस्था है तथा मैंने आज जो कुछ पाया है वह सब यहीं से पाया है। उन्होंने कहा कि जीवन में सदैव अच्छी कार्य करते हुए आगे बढ़ना चाहिए तभी सफलता प्राप्त हो सकती है। विशिष्ट अतिथि डॉ. विनया पेण्डसे, विद्याभवन सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग प्रियदर्शी, विद्याभवन सोसायटी के अध्यक्ष अजय मेहता, विद्याबंधु संघ अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा शर्मा, सोसायटी के समस्त कार्यकारिणी सदस्य, विद्याभवन समस्त संस्थाओं के पदाधिकारीगण एवं संकाय सदस्य उपस्थित थे। सोसायटी अध्यक्ष अजय मेहता ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में सभी धर्मों को समानता प्रदान करते हुए पर्यावरण, संस्कृति, सामाजिक मूल्य आदि की रक्षा करें। शिक्षा व्यक्ति के हितों का निर्धारण करती है आज के संदर्भ में यह जरूरी है कि हम जीवन मूल्यों को समझते हुए ’सभी के साथ समानता का व्यवहार करें। जीवन में आने वाली चुनौतियों का मिलकर मुकाबला करें तभी हम एक सफल नागरिक बनेंगे तथा हमारा जीवन सार्थक होगा। डॉ. मोहनसिंह मेहता ने 21 जुलाई 1931 को विद्याभवन स्कूल की स्थापना की थी। इस अवसर पर विद्याभवन की सभी संस्थाओं ने मिलकर सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vidya Bhavan School celebrated 92nd anniversary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vidya bhavan school, celebrated, 92nd anniversary, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved