• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर एटीएस ने पकड़ा 18 लाख का 116 किलो गांजा, एक गिरफ्तार

Udaipur ATS arrested Smuggler with 116 kg ganja - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। एटीएस उदयपुर की टीम ने निंबाहेड़ा के पास सफारी कार से 116 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 18 लाख रुपए आंकी गई है। गांजा तस्करी के आरोप में एटीएस टीम ने रेलमगरा निवासी रतन पुत्र बंशीलाल को गिरफ्तार किया और कार जब्त की है। एटीएस ने आरोपी से लिफ्ट लेने वाले एक जने को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में एटीएस को सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति आंध्र प्रदेश विशाखापटनम से कार द्वारा गांजा लेकर आ रहा है। इसे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में निर्यात करने वाला है। एटीएस टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर निंबाहेड़ा के पास इस सफारी कार को रुकवाया और तलाशी ली। तलाशी में सामने आया कि कार की डिक्की में लकड़ी के बॉक्स पड़े हुए थे। उनको खोलकर देखा तो उसमें दो-दो किलो के बॉक्स रखे हुए थे जिसमें गांजा पाया गया। एटीएस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर निंबाहेड़ा के सदर थाना पुलिस के हवाले किया। एटीएस टीम के अधिकारियों ने बताया कि आराेपी मध्यप्रदेश के उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच होते हुए आ रहा था। इस बीच एक व्यक्ति ने रतन से लिफ्ट ली थी। कार्रवाई में पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur ATS arrested Smuggler with 116 kg ganja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur ats, ganja smuggler arrested in udaipur, 116 kg ganja seize, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved