• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोड़ियात के जंगल में भिड़े दो तेंदुए, एक की मौत

Two leopards clashed in the forest of Kodiyat, one died - Udaipur News in Hindi

उदयपुर । शहर के पास कोड़ियात गांव से सटे जंगल में दो तेंदुए आपस में भिड़ गए। इसमें एक की मौत हो गई। वन विभाग को मंगलवार को कोड़ियात गांव से झड़िचा जाने वाले रास्ते पर एक मृत तेंदुए की जानकारी मिली थी। जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण और जांच के बाद उप वन संरक्षक अजय चित्तौड़ा ने खुलासा किया कि मृत तेंदुआ करीब चार साल का नर था। उसके नाखून व दांत सुरक्षित थे। जिस तरह के हालात में वह मिला, उससे प्रारंभिक रूप से यही नतीजा रहा कि यहां अवश्य दो तेंदुओं के बीच झगड़ा हुआ होगा। जिसमें उसकी मौत हो गई। उसके शरीर में दूसरे तेंदुए के हमले तथा नाखूनों के खरोच के निशान मिलते हैं। मृत तेंदुए का उदयपुर पशु चिकित्सालय में तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड के जरिए पोस्टमार्टम करवाया गया। बाद में उसका सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two leopards clashed in the forest of Kodiyat, one died
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two leopards clashed, in the forest, of kodiyat, one died, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved