• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निखरी ऐतिहासिक सुरतान सिंह की बावड़ी

The historic stepwell of Surtan Singh has flourished. - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। केंद्रीय संचार ब्यूरो उदयपुर के प्रयासों से ग्राम पंचायत बेदला, नवयुवक मंडल बेदला, स्वयंसेवी संस्था त्तथा कश्मीरी युवाओं के सहयोग से रविवार को चलाए स्वच्छता अभियान से बेदला की ऐतिहासिक सुरतान सिंह की बावड़ी निखर उठी। इसके बाद बेदला में स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली भी निकली भी गई। जिसे बेदला सरपंच निर्मला प्रजापत, नवयुवक मंडल बेदला के अध्यक्ष गनपत सोनी, पूर्ब सरपंच नरेश प्रजापत, 'मन की बात' के सदस्य सुनील लड्ढा, ग्रीन वर्ल्ड एजुकेशन के सदस्य मोहन लाल और केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रबाना किया। इससे पहले सभी को सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। मीणा ने बताया कि 1 अक्टूबर को सभी ने सुबह दस से ग्यारह बजे तक एक घंटे तक दिए श्रमदान में ऐतिहासिक बावड़ी को निखार दिया। श्रमदान में132 कश्मीरी युवाओं के साथ 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The historic stepwell of Surtan Singh has flourished.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, central communication bureau, cleanliness campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved