• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रामनवमी पर अयोध्या पहुंचेगा श्रीनाथजी का महाप्रसाद, -रामलला के जन्मदिन पर 1 लाख मठड़ी का अयोध्या में होगा वितरण

Shrinathjis Mahaprasad will reach Ayodhya on Ramnavmi, -1 lakh Mathadi will be distributed in Ayodhya on Ramlalas birthday - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण होने और रामलला के अयोध्या में आगमन और विराजमान होने के बाद पहली बार रामनवमी का उत्सव आगामी 17 अप्रैल को पूरे भारत भर में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए देशभर में तैयारियां प्रारंभ कर दी है और विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ श्रीराम भक्तों ने भी इस अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रयास किए हैं। इसी श्रृंखला में एक अनूठे आयोजन के रूप में राजस्थान के नाथद्वारा में पुष्टिमार्गीय वैष्‍णव सम्‍प्रदाय की प्रधान (प्रमुख) पीठ और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप वाले मंदिर श्रीनाथजी से इस बार रामनवमी पर एक लाख एक मठड़ी का महाप्रसाद अयोध्या धाम भेजा जा रहा है। इस प्रसाद को अयोध्या पहुंचाने के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और जल्द ही यह अयोध्या के लिए भेजा जाएगा। नंदलाला से रामलला तक होगी महाप्रसाद की यात्रा
रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रथम बार श्रीजी प्रभु का महाप्रसाद एक लाख एक मठड़ी का महाप्रसाद देशभर में यात्रा के रूप में श्रीनाथजी के द्वार से श्रीराम के द्वार तक पहुंचेगा एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या में वैष्णव जन को वितरित किया जाएगा। पुष्टिमार्गीय प्रधानपीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली के पीठाधीश्वर राकेश महाराज की आज्ञा एवं विशाल बावाकी प्रेरणा से श्रीजी प्रभु के नाथद्वारा पधारने के 351वर्षों के इतिहास में पहली बार रामनवमी के शुभ अवसर पर श्रीजी द्वार से राम द्वार तक महाप्रसाद की यात्रा होगी। श्रीजी प्रभु के महाप्रसाद को ग्रहण करने का लाभ लाखों वैष्णव जन ले सकेंगे। यह यात्रा 14 अप्रेल को प्रारंभ होगी और यात्रा नाथद्वारा से प्रारंभ होकर भीलवाड़ा, जयपुर, मथुरा जतीपुरा, लखनऊ आदि शहरों से होती हुई अयोध्या धाम पहुंचेगी जहां पर 17 अप्रेल को रामनवमी पर इसका वितरण भक्तों में किया जाएगा। रामनवमी के अवसर पर 11 हजार मठड़ी का प्रसाद नाथद्वारा में भी वितरित किया जाएगा।
क्या है श्रीनाथजी की मठड़ी :
भगवान श्रीनाथजी के प्रसाद रूप में मठड़ी एक अनूठा व्यंजन है जो देशभर में सिर्फ इसी मंदिर में तैयार किया जाता है। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि गेहूं के आटे, मसालों व शक्कर की चाशनी से तैयार की जाने वाली मठड़ी का प्रसाद लंबे समय तक खराब नहीं होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shrinathjis Mahaprasad will reach Ayodhya on Ramnavmi, -1 lakh Mathadi will be distributed in Ayodhya on Ramlalas birthday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, lord shri ram temple construction, ramlala, ayodhya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved