• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेवाड़ भील कोर में होगी कांस्टेबल की भर्ती, जल्द होगा नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan: Constable recruitment in Mewar Bhil Corps, soon to be issued notification - Udaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आदिवासी क्षेत्र के युवाओं को तोहफा देते हुए मेवाड़ भील कोर में भर्ती को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार की मंजूरी से अब मेवाड़ भील कोर की एक और बटालियन के लिए 623 कांस्टेबल की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी की फाइल बुधवार को गृह विभाग को मिल गई है। जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि खैरवाड़ा में एक बटालियन पहले से है और अब दूसरी बटालियन का मुख्यालय बांसवाड़ा रहेगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट में बांसवाड़ा में नई मेवाड़ भील कोर की स्थापना किए जाने की घोषणा की थी। इसमें बटालियन में अफसरों से सहित 773 पुलिसकर्मी होंगे। कांस्टेबल के 623 पदों पर भर्ती को सीएम ने मंजूरी दे दी है। गृह विभाग के अनुसार इसमें कांस्टेबल के सभी पदों पर भर्ती टीएसपी क्षेत्र से होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan: Constable recruitment in Mewar Bhil Corps, soon to be issued notification
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mewar bhil corps, state armed police force, rajasthan police, \r\nconstable recruitment, soon to be issued notification, vasundhara raje, chief minister rajasthan, tribal area, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved