• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंगदान जागरूकता पर आरएनटी में क्विज का आयोजन हुआ

Quiz organized in RNT on organ donation awareness - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जुलाई माह को अंगदान जागरूकता माह मनाने का निर्णय किया गया है, इसी क्रम में रविन्द्र नाथ टैगोर महाविद्यालय में सभी पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए ब्रेन डेथ, अंगदान व ट्रांसप्लांटेशन पर एक क्विज का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ विपिन माथुर ने बताया कि इसमें 3 छात्रों ने मेडिसन विभाग से डॉ शुभांगी गुप्ता, डॉ रोशन सिंगाड़िया व ऑर्थोपेडिक के डॉ विवेक माथुर ने सयुंक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में अगले सप्ताह अंडर ग्रेजुएट छात्रों के लिये भी क्विज, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी व 3 अगस्त भारतीय अंगदान दिवस पर भी सयुंक्त रूप से जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। क्विज के बाद छात्रों ने बताया कि इस माध्यम द्वारा उन्हें अंगदान संबंधी कई नियमों की जानकारी भी हुई जो कि टेक्स्ट बुक्स में नही होती। एक छात्र ने कहा कि क्विज में सवाल व बाद में जवाब की उत्सुकता से छात्रों का विषय के प्रति इंटरेस्ट बना रहता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Quiz organized in RNT on organ donation awareness
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, organ donation awareness month, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved