• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिटी पैलेस उदयपुर में गूंजें भगवान श्रीराम के भजन, मन्दिरों में होंगे दीपोत्सव

Lord Shri Rams hymns echo in City Palace Udaipur, Deepotsav will be held in temples - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के सिटी पेलेस के जनाना महल में बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए अयोध्या रामजन्म भूमि पर बन रहे भव्य और दिव्य राम मन्दिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भगवान श्री राम के भजन का कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम 20 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक आयोज्य होगा। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के भजन भी प्रस्तुत किये जायेंगे। इसी तरह श्री एकलिंगजी ट्रस्ट की ओर से सभी मन्दिरों में श्री एकलिंगजी मन्दिर, श्री आसावरा माताजी मन्दिर, श्री अम्बामाताजी मन्दिर, श्री हस्तिमाताजी मन्दिर, श्री सूर्यनारायण मन्दिर रणकपुर, श्री रामेश्वर महादेवजी मन्दिर, श्री नीलकंठ महादेवजी मन्दिर, श्री रामेश्वर हनुमानजी मन्दिर बड़ी पाल आदि मन्दिरों पर रोशनी, सजावट, तथा विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही सुन्दर काण्ड एवं हनुमान चालीसा के पाठ भी किये जायेंगे। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि सिटी पैलेस उदयपुर पर श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 22 से 28 तक विशेष विद्युत सज्जा की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lord Shri Rams hymns echo in City Palace Udaipur, Deepotsav will be held in temples
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, maharana mewar charitable foundation, two-day program, bhajan, lord shri ram, tourists, zanana mahal, city palace, commemorate, consecration, ram lalla, grand, divine ram temple, ram janmabhoomi, ayodhya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved