• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर सेंट्रल जेल पहुंचे जेल सचिव, कैदियों से की बात

Jail Secretary reached Udaipur Central Jail, talked to prisoners - Udaipur News in Hindi

-जेल अधीक्षक से कहा-मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित जेल में नहीं जानी चाहिए उदयपुर। प्रदेश के गृह सचिव आनंद कुमार ने बुधवार को उदयपुर सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में राशन सहित कैदियों को मिल रही अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जेल में बंद कुछ कैदियों से बात करते हुए जेल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। गृह सचिव ने जेल परिसर में कैदियों के डेली रूटीन और उन्हें कलात्मक चीजों से जोड़ने वाली गतिविधियों के बारे में भी पूछा। गृह सचिव ने जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार को निर्देश दिए कि जेल में कैदियों के पास मोबाइल फोन और प्रतिबंधित चीजें किसी भी हालत में नहीं पहुंचनी चाहिए। इस पर रोज सख्ती से जांच करने के लिए जेल अधीक्षक को उन्होंने पाबंद भी किया। गृह सचिव ने बताया कि निरीक्षण से पहले सेंट्रल जेल में सर्च ऑपरेशन करवाया गया था। जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की गई थी कि जेल में मोबाइल फोन या अन्य कोई प्रतिबंधित चीजें तो नहीं। हालांकि ऐसी कोई वस्तु यहां कैदियों से नहीं मिली। बता दें कि उदयपुर सेंट्रल जेल में कैदियों से मोबाइल तथा अन्य मादक पदार्थ जैसे प्रतिबंधित सामान मिलने के मामले कई मामले समने आ चुके हैं। उदयपुर में हुई राजू तेली हत्याकांड से उजागर हुआ था कि उसकी हत्या की पूरी प्लानिंग जेल में बंद कैदी ने ही की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jail Secretary reached Udaipur Central Jail, talked to prisoners
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, home secretary, anand kumar, central jail, inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved