• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में बीजेपी नेता और आरटीओ इंस्पेक्टर के बीच हाईवे पर तीखा विवाद : वीडियो आया सामने, गाली-गलौज और 80 हजार की रिश्वत के गंभीर आरोप

Heated Altercation Between BJP Leader and RTO Inspector on Udaipur Highway - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक स्थानीय नेता और आरटीओ (RTO) इंस्पेक्टर के बीच बीच सड़क पर हुई तीखी बहस और विवाद का एक वीडियो सामने आया है। इस घटनाक्रम के बाद जहां बीजेपी नेता ने आरटीओ अधिकारी पर ₹80,000 की रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं आरटीओ अधिकारी ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर एक ट्रैक्टर गुजर रहा था, जिसमें बिजली के पोल के लिए गड्ढे खोदने वाली मशीन लगी हुई थी। इस ट्रैक्टर को देखकर आरटीओ इंस्पेक्टर सुनील चौधरी ने उसे रुकवाया और नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए जब्त (सीज) कर लिया। ट्रैक्टर के ड्राइवर शंकर सिंह ने इस कार्रवाई का विरोध किया और तुरंत इसकी सूचना बीजेपी के गोगुंदा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी को दी। निखिल कोठारी ने ड्राइवर को अपना स्टाफ बताया और कहा कि यह ट्रैक्टर उनका है, जिसे उन्होंने ठेके पर दे रखा था। सूचना मिलते ही बीजेपी नेता निखिल कोठारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। घटना का एक 2 मिनट 56 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसे आरटीओ कर्मचारियों ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में बीजेपी नेता यह कहते नजर आ रहे हैं कि "मुझे सब सिस्टम पता है" और वे आरटीओ अधिकारी को आवाज ऊंची न करने की हिदायत दे रहे हैं। वीडियो में वे कथित तौर पर कई बार अपशब्दों और गालियों का इस्तेमाल करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं, वहीं आरटीओ अधिकारी उन्हें राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करवाने की बात कह रहे हैं।
बीजेपी नेता का आरोप: पहले 1 लाख मांगे, फिर 80 हजार पर सेटलमेंट करना चाहते थेमामले को लेकर बीजेपी नेता निखिल कोठारी का पक्ष है कि ट्रैक्टर सीज होने के बाद उन्होंने दोपहर में ही आरटीओ ऑफिस में ₹52,200 का कमर्शियल टैक्स भी जमा करवा दिया था। इसके बावजूद आरटीओ इंस्पेक्टर सुनील चौधरी पूरे मामले को रफा-दफा करने की एवज में पहले ₹1 लाख की मांग कर रहे थे और बाद में ₹80,000 लेकर सेटलमेंट करने की बात कह रहे थे। नेता ने स्वीकार किया कि बहस जरूर हुई थी, लेकिन उन्होंने गाली-गलौज करने के आरोप से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा के पास आरटीओ अधिकारी को रुकने को कहा गया था, लेकिन उनके न रुकने पर आगे जाकर बातचीत की गई।
गोगुंदा थानाधिकारी श्यामसिंह चारण ने बताया कि आरटीओ अधिकारी सुनील चौधरी ने थाने पहुंचकर इस संबंध में एक लिखित परिवाद (शिकायत) सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी के अनुसार, घटना के वायरल वीडियो की तकनीकी जांच की जाएगी और मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों व लोगों से बातचीत कर बयान दर्ज किए जाएंगे। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया जानने के लिए जब आरटीओ ज्ञानदेव विश्वकर्मा और डीटीओ मुकेश डाढ़ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heated Altercation Between BJP Leader and RTO Inspector on Udaipur Highway
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipurrtoclash, bjpleadercontroversy, nikhilkotharigogunda, sunilchaudharyrto, highwayhighdrama, briberyallegationudaipur, gogundathana, rajasthanpoliceinvestigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved