• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्जा होने पर इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने दोस्त के घर रची लूट की साजिश

Due to loan, engineering student conspired to rob friends house - Udaipur News in Hindi

- मित्र की दादी का गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश भी की उदयपुर । इंजीनियरिंग के एक स्टूडेंट ने कर्जा होने पर अपने मित्र के घर लूट की साजिश रच ली। दोस्त से पहले उसके घर की जानकारी ली तथा जब उसके परिजन शहर से बाहर निकले तो लूट के लिए उसके घर पहुंच गया। वहां मिली मित्र की दादी से सामना हुआ तो उस पर हमला कर दिया। वह लूट में सफल नहीं रहा और अब पुलिस की पकड़ में है। घटना उदयपुर के भूपालपुरा क्षेत्र की है। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरोपी वर्णिक सिंह पुत्र राजेन्द्र कुमार सिंह महज 19 साल का है। जिसे पुलिस ने सुखेर थाना क्षेत्र के सुखदेवी नगर से गिरफ्तार कर लिया।
ऑनलाइन सट्टा खेलने पर चढ़ा कर्जा
बताया गया कि जिस घर में घुसकर उसने लूट की साजिश रची तथा वृद्धा पर हमला किया, उसका पोता आयुष उसका मित्र है। ऑनलाइन सट्टा खेलने के चलते उस पर कर्जा हो गया था और उसे उतारने के लिए उसने लूट की साजिश रची और अपने मित्र से उसके घर तथा परिवार के सदस्यों की जानकारी ले ली थी।
पुलिस ने बताया कि आरेापी और आयुष दोनों चौथी कक्षा से साथ में पढ़ते थे। 12 वीं के बाद आरोपी ने इंजीनियरिंग में एडमिशन ले लिया था, जबकि आयुष प्रवेश की प्रक्रिया में था। आयुष के पिता रियल स्टेट एवं होटल संचालक होने से आरोपी को अंदाजा था कि उसके घर में काफी नकदी मिलेगी। बातों—बातों में आरोपी ने आयुष से उसके घर की सारी जानकारी ले ली थी। तब उसे पता चला कि आयुष और उसके परिवार वाले नासिक जाने वाले हैं और घर पर उसकी दादी मीरादेवी और उनकी बेटी सीमा मौजूद थीं।
वृद्ध का गला घोंटने की कोशिश
थनाधिकारी ने बताया कि आयुष एवं उसके परिजनों के नासिक चले जाने पर आरोपी 27 जनवरी को उसके उसके घर पर पहुंचा। मुंह पर मास्क तथा हेलमेट लगाकर ही वह उसके घर मे घुसा। जहां उसका सामना दादी से हो गया तो उसने गला घोंटकर उसकी जान से मारने की कोश्शि की। किन्तु दादी की चीख सुनकर पास ही दूसरे कमरे में उनकी बेटी सीमा दौड़कर आई तो वह उसे धमकाते हुए भाग निकला। सीमा ने जब आयुष को इस घटना की जानकारी दी तो उसने आरोपी दोस्त के मोबाइल पर संपर्क कर दादी को संभालने की बात कही थी।
पुलिस को आरोपी की हरकतों पर हुआ शक
इस घटना का मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस को वर्णिक की हरकतों पर शक होने लगा। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह अलग—अलग तरह की बातें करने लगा। शक गहराया तो पुलिस ने वर्णिक के मोबाइल की जांच की तो उसमें उसके गला दबाने से लेकर पुलिस से बचने के तरीके की जानकारी सर्च करना पाया गया। जब पुलिस ने कड़ाई बरती तो मामला खुल गया, जिसके बाद पुलिस ने वर्णिक को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Due to loan, engineering student conspired to rob friends house
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: due to loan, engineering student conspired, to rob, friends house, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved