• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय ऐलर्जी एंड अस्थमा सम्मेलन में उदयपुर से डॉ. अतुल लुहाडिया पैनल डिस्कशन के लिए चयनित

Dr. Atul Luhadia from Udaipur selected for panel discussion in National Allergy and Asthma Conference - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय एलर्जी एंड अस्थमा सम्मेलन इकाइकोन -2023 में गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ.अतुल लुहाडिया को पैनल डिस्कशन के लिए उदयपुर से चुना गया। उन्होंने फेफड़ों की आई.एल.डी. नामक बिमारी हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस पर अपना अनुभव साझा किया एवं भारत के अन्य राज्यों से पधारे हुए विशेषज्ञों के साथ बीमारी पर चर्चा की । डॉ.लुहाडिया ने बताया कि हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस बिमारी का निदान एवं इलाज अगर जल्दी नहीं किया जाए तो ये बिमारी बढ़ सकती है एवं फेफड़ों मे परमानेंट फ़ाइब्रोसिस भी हो सकता है जिसमें मरीज़ के खांसी , सांस के लक्षण बढ़ सकते हैं एवं आगे चलकर शरीर मे ऑक्सीजन की कमी भी हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि घर मे सिलन, फंगस या कबूतरों के संपर्क मे लंबे समय तक रहने वाले लोगों के अंदर यह बीमारी हो सकती है एवं गंभीर लक्षण भी आ सकते हैं । सम्मेलन मे ही डॉ.लुहाडिया ने एडवांसेस इन एलर्जी एंड अस्थमा सेशन की अध्ययक्षता भी की ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Atul Luhadia from Udaipur selected for panel discussion in National Allergy and Asthma Conference
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr atul luhadia, udaipur, national allergy and asthma conference, jaipur, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved