• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक तो बारिश, फिर संडे, बना लिया फन-डे

atmosphere in Udaipur like Fair on Sunday - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। बारिश की झड़ी लगी हो, ऊपर से संडे की छुट्‌टी हो तो लोग कहां चूकने वाले थे मस्ती करने में। उन्होंने संडे को फन-डे बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। झीलों की नगरी उदयपुर में संडे को मेले जैसा माहौल नजर आया। मानसून जाने को है, लेकिन मेवाड़ में इंद्र मेहरबान हैं। मौसम सुहाना होने से संभाग की छोटी-बड़ी सभी झीलों पर शहरवासियों की भीड़ नजर आई। लोग पिकनिक मनाने बड़ी तालाब, राजसमंद झील, टीडी, मदार सहित सभी जलाशयों की ओर उमड़े। पिछले एक सप्ताह तक कैचमेंट में रुक-रुककर हुई तेज बरसात से जिले के साथ शहर की झीलों-तालाबों में पानी का बहाव तेज है। बारिश से मादड़ी बांध में आवक तेज होने पर जल संसाधन विभाग ने रविवार सुबह मादड़ी का गेट खोलकर पानी पीछोला में डायवर्ट कर दिया। 34 फीट क्षमता के मुकाबले मादड़ी बांध का जलस्तर 30 फीट हाे गया। आकोदड़ा बांध का जलस्तर 18.25 मीटर से घटकर 17.50 हो गया। इस पर विभाग ने इसके गेट बंद कर दिए। बड़ी तालाब छलकने को तैयार है। ऐसा 11 साल बाद हो रहा है।
इधर विश्व विख्यात एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील जयसमंद और राजसमंद 44 साल बाद एक साथ छलक रही है। राजसमंद झील में सैकड़ों लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे जिससे वहां माहौल मेले सा रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-atmosphere in Udaipur like Fair on Sunday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: atmosphere in udaipur like fair on sunday, department of water resources udaipur, sunday made fun day in rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved