• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाकाल दर्शन जाते समय ट्रोले ने कुचला, टोडारायसिंह के दो लोगों की मौत

Two killed from Todaraisingh after being crushed by a trolley while going to Mahakal Darshan - Tonk News in Hindi

टोंक। जिले के टोडारायसिंह उपखंड उज्जैन महाकाल के दर्शन को निकले पांच दोस्तों में से दो की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे एमपी बॉर्डर के पास गांव भानपुरा के समीप हुआ। लक्ष्मीपुरा धाकडान गांव से पांचों दोस्त शनिवार शाम 5 बजे कार से रवाना हुए थे। रास्ते में गाड़ी रोककर सुरेश धाकड़ और कृष्णगोपाल धाकड़ पैशाब करने उतरे ही थे कि पीछे से आए ट्रोले ने दोनों को कुचल दिया। सुरेश धाकड़ 34 वर्ष के थे। सुरेश तीन साल से सब-सेन्टर दतोब में सीएचओ पद पर कार्यरत थे। उनकी एक साल की बेटी है। कृष्णगोपाल धाकड़ 35 वर्ष के थे। वे शंकरलाल धाकड़ के इकलौते पुत्र थे। उनकी चार साल की एक बेटी है।
हादसे में राजेन्द्र धाकड़ एडवोकेट, संजय सैन और धर्मराज धाकड़ को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों के शव बुरी तरह कुचले हुए थे। रविवार शाम 5 बजे शव गांव लक्ष्मीपुरा धाकडान लाए गए। जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two killed from Todaraisingh after being crushed by a trolley while going to Mahakal Darshan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two killed, todaraisingh, trolley, going, mahakal darshan, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved