• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध बंदूक, बारूद और छर्रों के साथ एक गिरफ्तार

One arrested with illegal gun, gunpowder and pellets - Tonk News in Hindi

टोंक। निवाई उपखंड के थाना दतवास और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक व्यक्ति को अवैध हथियार और बारूद के साथ पकड़ा। आरोपी के पास से एक टोपीदार एक नाली बंदूक, 250 ग्राम बारूद, 101 छोटे छर्रे और 7 गोलाकार बड़े छर्रे बरामद किए गए। कुल 108 छर्रों के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य वांछित अपराधियों और अवैध हथियारों की धरपकड़ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र भाटी सिंह और वृत्ताधिकारी मृत्युंजय मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई हुई। थानाधिकारी कालूराम के नेतृत्व में गठित टीम ने 20 अप्रैल 2025 को श्रीराजधानपुरा मोड़ पर दबिश दी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कुरावदा रोड से श्रीराजधानपुरा मोड़ की ओर अवैध हथियार लेकर जा रहा है। इस पर हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान चकन सोलंकी पुत्र तेजपाल, जाति मोग्या, उम्र 55 वर्ष, निवासी देवपुरा थाना निवाई, जिला टोंक के रूप में हुई।
चकन सोलंकी के खिलाफ थाना दतवास में प्रकरण संख्या 68/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।
कार्रवाई में हेड कांस्टेबल बाबूलाल, कांस्टेबल पायलेट, कांस्टेबल हरकेश और डीएसटी टीम टोंक-निवाई शामिल रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One arrested with illegal gun, gunpowder and pellets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, niwai, illegal weapon, accused, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved