• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोक परिवहन बस के परिचालक के साथ मारपीट और लूट की

Lok Parivahan bus conductor assaulted and robbed - Tonk News in Hindi

टोंक। देवली शहर के जयपुर रोड पर रविवार शाम करीब 4 बजे एक लोक परिवहन बस के परिचालक व चालक के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। इसे लेकर परिचालक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट में पीडि़त परिचालक रेहान खान पुत्र रउफ खान निवासी पांच बत्ती टोंक ने बताया कि रविवार को टोंक से देवली आ रही उनकी बस को गोविन्दा होटल के सामने अज्ञात 8 से 10 लोगों ने रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। यह लोग इनोवा कार में आए थे। जिनके पास लाठियां और धारदार हथियार, डंडे थे। आरोप है कि आरोपियों ने बस की बुकिंग से प्राप्त 20-25 हजार रुपए नकद लूट लिए और बस के साथ तोडफ़ोड़ भी की। इस दौरान बदमाशों ने कंडक्टर का आईफोन तोड़ दिया गया। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए है।
पीडि़त कंडक्टर रेहान खान ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार यह विवाद बस में सीट पर बैठने को लेकर हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lok Parivahan bus conductor assaulted and robbed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lok parivahan, bus conductor, assaulted, robbed, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved