• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चार वाहनों में हुई टक्कर : मोटर साईकिल सवार गंभीररूप से घायल

Four vehicles collided: Motorcyclist seriously injured - Tonk News in Hindi

टोंक। जिले के निवाई में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बजाज मोटरसाइकिल शोरूम के सामने एक पिकअप ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी, जिससे मोटर साईकिल सवार गंभीररूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बजाज मोटर साइकिल शोरूम के सामने एक मोटर साईकिल चालक अवैध रूप से डिवाईडर को पार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप का संतुलन खराब हो गया और उसने मोटरसाइकिल के पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मोटर साईकिल सवार गंभीररूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान पिकअप के पीछे से आ रही स्विफ्ट कार का भी संतुलन खराब हो गया और वह पिकअप में घुस गई। इसी के पीछे चल रहे एक ट्रेलर का भी संतुलन खराब हो गया और उसने स्विफ्ट कार के पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में कार का चालक सुरक्षित बच गया। उन्होंने बताया कि चार वाहनों की इस दुर्घटना में मोटरसाईकिल सवार घायल देवीशंकर पुत्र रामरतन गुर्जर निवासी डारडा तुर्की थाना बरोनी गंभीररूप से घायल हो गया। जिसको पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय उप जिला अस्पतालमें भर्ती करवाया। जिसकी चिंताजनक स्थिति होने पर चिकित्सकों ने घायल को जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Four vehicles collided: Motorcyclist seriously injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, pickup, motorcycle, collision, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved