• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोलेड़ा तालाब में नहाते समय बहा बालक, 9 घंटे बाद पुलिया के पाइप में मिला शव

Boy swept away while bathing in Golera pond, body found in culvert pipe after 9 hours - Tonk News in Hindi

टोडारायसिंह में SDRF ने रात 11 बजे चलाया रेस्क्यू, परिजनों में मचा कोहराम टोंक। टोडारायसिंह उपखंड के गोलेड़ा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक अर्पित शर्मा की पानी के तेज बहाव में बह जाने से मौत हो गई। तालाब की रपट पर नहाते समय अर्पित का संतुलन बिगड़ गया और वह ओवरफ्लो पानी के बहाव में बह गया। करीब 9 घंटे की मशक्कत के बाद रात 11 बजे उसका शव गांव के पास एक छोटी पुलिया के सीमेंट पाइप में फंसा मिला। रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। अर्पित दो भाइयों में छोटा था और उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
तहसीलदार राहुल पारीक ने बताया कि गोलेड़ा निवासी अर्पित शर्मा पुत्र दोलत शर्मा गुरुवार दोपहर को गांव के तालाब की रपट पर बने पानी के बहाव (चादर) में अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था। नहाते वक्त अर्पित का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव के साथ बह गया। उसके साथ नहा रहे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाशी शुरू की गई।
कुछ देर बाद पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने तुरंत SDRF को बुलाया, जिसने शाम करीब 4 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और रात 11 बजे पुलिया के नीचे पाइप में फंसा बालक का शव बरामद किया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। SDM कपिल शर्मा, तहसीलदार राहुल पारीक, नायब तहसीलदार मनीष मीणा, बीडीओ सतपाल कुमावत, थाना प्रभारी हरिराम जाट और PWD के एईएन रोशन मीणा सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग मौके पर डटे रहे।
घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। अर्पित के परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रपटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Boy swept away while bathing in Golera pond, body found in culvert pipe after 9 hours
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: boy swept, golera pond, culvert pipe, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved