• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोंक में 25 जून को भाजपा मनाएगी आपातकाल दिवस, तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होगी बस

BJP will celebrate Emergency Day on 25 June in Tonk, bus will leave for pilgrimage - Tonk News in Hindi

टोंक। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 25 जून को जिले में दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि पहला कार्यक्रम आपातकाल दिवस के रूप में अग्रवाल धर्मशाला में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, विधायक राजेन्द्र गुर्जर, विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। दूसरा कार्यक्रम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत होगा। इसके तहत टोंक विधानसभा क्षेत्र के 250 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। यह यात्रा 25 जून को शाम 5 बजे शुरू होगी। दो दिवसीय इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ता गिर्राज धरण महाराज के दर्शन करेंगे। यात्रा को केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत व जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP will celebrate Emergency Day on 25 June in Tonk, bus will leave for pilgrimage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, celebrate, emergency day, tonk, pilgrimage, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved