• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

7 दिवसीय योग शिविर का शांतिपाठ से समापन

7-day yoga camp concluded with Shantipath - Tonk News in Hindi

टोंक। पतंजलि योग समिति टोंक के तत्वावधान में भुनेश्वरी आईटीआई में चल रहे 7 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। अंतिम दिन महिला प्रभारी शशिप्रभा कटियार और तहसील प्रभारी नवल किशोर पारीक ने योग प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पतंजलि टोंक के संरक्षक श्यामलाल जैन ने की। जिला प्रभारी कैलाश चौधरी ने उपस्थित योग साधकों को पतंजलि द्वारा बनाए गए प्रोटोकॉल के माध्यम से योग की जानकारी दी। मंच पर मौजूद जिला प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने योग के विभिन्न आयामों पर विशेष जानकारी दी। शहर के योग शिक्षक सत्यनारायण नामा, दुर्गाशंकर शर्मा, गोपीकृष्ण जोशी, भगवान सहाय शर्मा और रामप्रसाद पंचोली को पतंजलि का जैकेट और दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।
शिविर में पतंजलि जिला मंत्री रामप्रसाद पंचोली, आशीष पंचोली, पूर्व पार्षद जगदीश सेनी, जितेंद्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, उमेश नामा, तहसील महिला प्रभारी किरण गुप्ता, गोविंद गुप्ता, रामा, गोपाली शर्मा, स्नेहलता शर्मा, कमलेश गुप्ता सहित कई दर्जन योग साधक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ से किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-7-day yoga camp concluded with Shantipath
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 7-day yoga, camp, concluded, shantipath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved