• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहर में जल निकासी को लेकर टीम के रूप में कार्य करे, अतिरिक्त संसाधन लगाएंः गौड़

Work as a team regarding drainage in the city, apply additional resources: Gaur - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड ने कहा है कि शहर में वर्षा पानी की निकासी को लेकर सभी लोग टीम के रूप में कार्य करें। इससे मानसून के दौरान वर्षा जल की निकासी ठीक से कर पाएंगे। उन्होेंने कहा कि आने वाले मानसून को लेकर भी सभी अधिकारी व कर्मचारी समय रहते पूर्ण तैयारी कर लेवें। गौड ने कहाकि जल निकासी से संबंधित जो पाइपें जोडने का कार्य लम्बित है, उसे त्वरित गति से करवाया जाए। जरूरत के अनुसार जल निकासी के लिए अतिरिक्त जल संसाधन लगाए जाएं। जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सत्र आने वाला है, ऐसे में टीमें बनाकर क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी जाए। जल निकासी के लिए अतिरिक्त जल संसाधन भी जरूरत के अनुसार लगाए जा सकते हैं। लिंक चैनल से जोडने वाली पाईपों के अधूरे कार्य को भी जल्द पूरा किया जाए। जिला कलेक्टर के कक्ष में हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक देशमुख परिस अनिल, एडीएम सतर्कता उम्मेद सिंह रतनू, एसडीएम मनोज कुमार मीणा, आयुक्त नगर परिषद कपिल कुमार यादव, पीएमओ डॉ. के.एस. कामरा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता लाभसिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
नगर परिषद आयुक्त कपिल कुमार यादव ने बताया कि श्रीगंगानगर शहर में रविवार रात को हुई भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर पानी एकत्रित हो गया। सोमवार प्रातः कालीन 5.30 बजे से शहर के विभिन्न स्थानों का मौका निरीक्षण किया गया और पानी निकासी हेतु कार्यवाही की गई। अधिशाषी अभियंता महावीर गोदारा, सहायक अभियंता अमनदीप कौर, कनिष्ठ अभियंता चन्दनदीप सिंह, जितेन्द्र मीणा, अशोक हुड़्डा, जयश्री, शिवांगी, स्वास्थ्य अधिकारी देवेंद्र प्रताप, गेराज लिपिक विकास झोरड़ द्वारा भी पानी निकासी की व्यवस्था की गयी।
आयुक्त ने बताया कि गुरूनानक बस्ती खड्डे में 3 पंखी व 75 एचपी का 1 पम्प, शीतला माता मंदिर के समीप खड्डे में 1 पम्प व 1 पंखी, सुखाड़िया सर्किल में 1 पम्प, नगर परिषद रेल्वे अंडर ब्रिज व मल्टी पर्पज स्कूल रेल्वे अंडर ब्रिज में 1-1 पम्प, ट्रक युनियन पुलिया पर 1 पंखी, वाल्मीकि मंदिर पर 1 पंखी पानी निकासी हेतु लगाए हुए हैं।
ट्रक यूनियन पुलिया से उदाराम चौक तक, रविन्द्रपथ रोड़, बीरबल चौक से सुखाड़िया सर्किल तक, मीरा चौक रोड़ए राधेश्याम कोठी रोड़, ताराचंद वाटिका रोड़ पर पूर्णतः पानी की निकासी करवा दी गई है। खड्डों पर लगाई हुई मोटरें, टैंकर एवं वैक्यूम सैक्शन लगातार चलाए जा रहे हैं।
गुरुनानक बस्ती पर 10, शीतला माता मंदिर पर 8, सुखाड़िया सर्किल पर 5, वाल्मीकि मंदिर पर 5, ट्रक यूनियन पुलिया पर 5, परिषद अंडर ब्रिज पर 2, मल्टी पर्पज स्कूल अंडर ब्रिज पर 2, पुरानी शुगरमिल अंडर ब्रिज पर 2 कर्मचारी लगाए हुए हैं।
इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर कर्मी लगाए हुए है जिनके द्वारा लगातार पानी निकासी करवाई जा रही है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी कर्मचारियों को मुस्तैद रहने एवं वाहन संसाधन से लगातार पानी निकासी करने हेतु निर्देशित किया हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Work as a team regarding drainage in the city, apply additional resources: Gaur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shri ganga nagar, mla rajkumar goud, drainage of rain water, \r\nmonsoon, preparations, connecting pipes, fast pace, additional water resources, drainage needs, ias saurabh swami, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved