• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने किया सरस बूथ का उद्घाटन

Rajivikas district project manager inaugurated Saras booth - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। जिले के गांव 2 एमएल नाथावाला में शुक्रवार को राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार द्वारा राजीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य रीना को आवंटित सरस बूथ का उद्घाटन किया गया।] कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक ने उपस्थित समूह सदस्यों को महिला अधिकारिता विभाग व राजीविका परियोजना के अंतर्गत चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अंतर्गत सरस डेयरी बूथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी आवंटित किए जाने की घोषणा की गई है। जिस प्रकार महिला की कामयाबी के पीछे एक पुरुष का साथ होता है, इसी प्रकार एक स्त्री की कामयाबी के पीछे उसके पूरे परिवार का सहयोग होता है। महिलाएं स्वयं सहायता समूह में जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन रही है। इस अवसर पर मैनेजर फाइनेंस चंद्र सिंह, जिला प्रबंधक चन्द्रशेखर, पीयूष बोहरा, जिला लेखाकार दिलीप अचार्य, रोहिताश सिंगला, बीपीएम पारस कंवर, एरिया कोऑर्डिनेटर जोगेंद्र सिंह शेखावत, एलआरपी विष्णु कुमार, सरस डेयरी से प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार, सीएलएफ पदाधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajivikas district project manager inaugurated Saras booth
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, rajivika, district project manager, vijay kumar, rajivika self help group, member, reena, saras booth, inauguration\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved