• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मानसून से पहले नाले और नालियों की सफाई करवाने के निर्देश

Instructions to get drains and sewers cleaned before monsoon - Sri Ganganagar News in Hindi

न्यास सचिव के नेतृत्व में कमेटी गठित श्रीगंगानगर। मानसून से पहले ही नाले और नालियों की सफाई को लेकर शनिवार को जिला कलक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान नगर परिषद, नगर विकास न्यास, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि मानसून से पहले सभी नाले-नालियों की सफाई कर ली जाए ताकि जल भराव की समस्या ना आए। बैठक में जिला कलक्टर ने नगर परिषद और नगर विकास न्यास को 20 जून से पहले समस्त नाले और नालियों की सफाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य की वीडियोग्राफी भी करवाई जाए। एसटीपी को शुरू करवाने के लिए जरूरी कार्य पूर्ण करते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए नगर परिषद और नगर विकास न्यास की ओर से पंप, मोटर, कर्मचारी, आवश्यक उपकरण, संसाधनों सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं।
चौराहों पर लाइटिंग, शहर सौंदर्यकरण और रोड कटिंग को लेकर जिला कलक्टर ने कहा कि एलएनटी बिना अनुमति रोड कटिंग नहीं करे। न्यास सचिव के नेतृत्व में गठित कमेटी की ओर से अनुमति मिलने के बाद ही रोड कटिंग की जाए। जोधपुर डिस्कॉम की ओर से बिजली के खंभे सही किए जाएं। सड़कों पर कोई भी गड्ढे खुले ना छोड़े। ऐसे गड्ढों को भरा जाए।
इस अवसर पर नगर विकास न्यास सचिव कैलाश चंद्र शर्मा, पीएचईडी एसई आशीष गुप्ता, डिस्कॉम एसई लाभ सिंह मान, नगर परिषद से राकेश अरोड़ा, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन रमेश सुथार, मंगत सेतिया, एलएनटी अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Instructions to get drains and sewers cleaned before monsoon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: instructions, drains and sewers, cleaned before monsoon, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved