• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीगंगानगर : किसान कल कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए देंगे गिरफ्तारी

Farmer tomorrow will arrest in Sri GangaNagar - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। किसान संगठनों की ओर से बुधवार को राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। अखिल भारतीय किसान महासंघ के आह्वान पर इस आंदोलन में प्रदेश भर के लगभग 39 संगठन भाग ले रहे हैं। जिले में गंगनहर किसान समिति, अखिल भारतीय किसान महासभा एवं किसान संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में गिरफ्तारी दी जाएगी। गंगनहर किसान समिति के आह्वान पर श्रीकरणपुर, पदमपुर, श्रीगंगानगर एवं सादुलशहर घड़साना, अनूपगढ़, श्रीबिजयनगर, रायसिंहनगर, सूरतगढ़ एवं राजियासर आदि दूरदराज क्षेत्रों के किसान जिला मुख्यालय पर गिरफ्तारी देंगे। संघर्ष समिति के लोगों को ग्रामीणों ने गिरफ्तारी आंदोलन में शामिल होने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने किसान नेताओं से कहा कि विभाग नहरों में पानी का समान वितरण नहीं कर रहा। किसानों की लगातार कई बारियां पिट रही हैं, इसके बावजूद विभाग लगातार गलती दोहरा रहा है। समिति के नेताओं ने बताया कि पदमपुर, श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर सादुलशहर तहसील के किसान 9 मार्च को नेहरू पार्क में एकत्र होंगे। यहां से 11 बजे जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे। जहां कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए गिरफ्तारी देंगे। एक सवाल पर किसान नेता पृथीपालसिंह संधू, संतवीरसिंह मोहनपुरा एवं मनिंदर मान ने कहा कि वे कोई सांकेतिक गिरफ्तारी नहीं देने जा रहे। किसान बड़ी संख्या में आकर प्रशासन ठप करेगा, फिर प्रशासन चाहे किसी भी आरोप में गिरफ्तार करे। गंगनहर किसान समिति के कोर कमेटी के अनेक सदस्यों के नेतृत्व में मुकलावा उपतहसील मुख्यालय पर भी गिरफ्तारी दी जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ललित बहल, राकेश नैण, सुभाष सुथार भी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmer tomorrow will arrest in Sri GangaNagar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: farmer tomorrow will arrest in sri ganganagar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved