• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा चुनाव : मतदान के पश्चात स्ट्रॉंग रूम सील होगा एवं लॉगबुक संधारित होगी

Assembly Elections: After voting, strong room will be sealed and logbook will be maintained - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। विधानसभा चुनाव-2023 के दौरान मतदान के पश्चात ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रॉंग रूम में सील करने का कार्य संबंधित आरओ द्वारा चुनाव पर्यवेक्षक की उपस्थिति में किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने गंगानगर क्षेत्र की विधानसभाओं के आरओ को निर्देशित किया है कि स्ट्रॉंग रूम सील के समय वहां कोई उम्मीदवार या चुनाव अभिकर्ता उपस्थित है तो सील के उपरांत वह अपनी कोई सील लगवाना चाहे तो ऐसा कर सकता है। इस आशय की लिखित सूचना सभी चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को आरओ द्वारा यथा समय दी जाकर पावती ली जाएगी। स्ट्रॉंग रूम सील करने की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। प्रत्येक स्ट्रॉंग रूम की एक अलग लॉगबुक रखी जाएगी, जिस पर आरओ द्वारा सील करने का समय एवं तारीख लगाई जाएगी तथा लगाए गए सुरक्षा प्रभारी के हस्ताक्षर भी करवाए जाएंगे। 25 नवम्बर को मतदान के पश्चात स्वर्गीय श्रीगुरूशरण छाबड़ा राजकीय महाविद्यालय सूरतगढ़ एवं सेठ बिहारी लाल छाबड़ा राजकीय महाविद्यालय अनूपगढ़ में ईवीएम मशीन संग्रहण पश्चात इन महाविद्यालयों में निर्धारित अस्थाई स्ट्रॉंग रूम से ईवीएम एवं संबंधित सामग्री मतदान दिवस को ही संबंधित आरओ व एआरओ द्वारा पुलिस अभिरक्षा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर में संबंधित विधानसभाओं हेतु निर्धारित स्ट्रॉंग रूम में रखवाई जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे सातों दिन भारत निर्वाचन आयोग व निर्वाचन विभाग राजस्थान द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार करवाई जाएगी।
ईवीएम संग्रहण की तिथि से लेकर मतगणना पूर्ण होने तक राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को ईवीएम स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा व्यवस्था अवलोकन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं संबंधित आरओ द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित आरओ व प्रभारी ईवीएम इस संबंध में निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। ईवीएम संग्रहण स्थल पर जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा विद्युत व्यवस्था के लिए उतरदायी होंगे।
संग्रहण संबंधी विभिन्न व्यवस्था चिन्हित करने के लिए कार्ड सीट एवं अन्य चुनाव संबंधी कार्य दर्शाने वाले बैनर एवं साइनेज व्यवस्था हेतु डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर के लिए अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी द्वारा करवाई जाएगी।
चुनाव सामग्री संग्रहण स्थल पर वाहन स्थल पर टेंट, फर्नीचर, साउंड सिस्टम, शौचालय आदि की समस्त व्यवस्थाएं प्रभारी अधिकारी सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। संग्रहण स्थल पर चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assembly Elections: After voting, strong room will be sealed and logbook will be maintained
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shri ganga nagar, assembly elections-2023, voting, evms, sealing, secure strong room, ro, election observer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved