• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुशासन सप्ताह के तहत 19 दिसम्बर से शुरू होंगे प्रशासन गांव की ओर अभियान

Administration towards village campaign will start from 19th December under good governance week - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। राज्य में 19 से 24 दिसम्बर 2024 तक आयोजित सुशासन सप्ताह के तहत जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान 2024 संचालित होगा। इस दौरान अभियान के तहत समस्त पंचायत समिति मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिये जिला कलेक्टर डॉ. मंजू द्वारा समस्त उपखण्ड अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए दिशा निर्देशित किया गया है। जिला कलेक्टर के अनुसार राज्य में 19 से 24 दिसम्बर 2024 तक प्रशासन गांव की ओर अभियान 2024 के अंतर्गत सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में जन शिकायतों के निस्तारण एवं विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं की तत्काल प्रदायगी सुनिश्चित की जानी है। साथ ही उक्त अवधि के दौरान संपर्क पोर्टल पर अधिकतम प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना है। इसके लिए समस्त उपखण्ड अधिकारियों को अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया है। - PRO Sriganganagar

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Administration towards village campaign will start from 19th December under good governance week
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pro sriganganagar, sri ganganagar, good governance week, administration village ki or abhiyan, panchayat samiti headquarters, camps, district collector, ias dr manju, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved