• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बकरी पालन का 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण का शीघ्र शुरू होगा

10 day free training on goat rearing will start soon - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। पंजाब नेशननल बैंक ग्राम्य स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान श्रीगंगानगर द्वारा कृषि उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत बकरी पालन का 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र शुरु होने जा रहा है। श्रीगंगानगर क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियां व किसान जो बकरी पालन से संबंधित अपना व्यवसाय शुरु करके रोजगार से जुडना चाहते हैं, वे आरसेटी संस्थान में आवेदन करके प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। आरसेटी निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण हेतु आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गयी है। ग्रामीण क्षेत्र के जो युवक-युवतियां बीपीएल धारक हो, नरेगा जॉब कार्ड धारक हो, खाद्य सुरक्षा की सुविधा लेते हो, सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना में सम्मिलित हों। अनत्योदय राशन कार्ड धारक हो, स्वयं सहायता समूह की सदस्य हो, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी हो आदि लोगों को प्राथमिकता दी जायएगी। इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को योग्य संकाय द्वारा बकरी पालन से संबंधित जानकारी जैसे बकरी की नस्ल, फीड मैनेजमेंट, बकरियों की बीमारियां व इनके उपचार, बकरी पालन की विभिन्न प्रणालियां, रख रखाव आदि के बारे में सिखाया जाएगा।
प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए संस्थान द्वारा विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण दिलवाने में सहायता की जाएगी। इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियां व किसान पीएनबी आरसेटी कार्यालय श्रीगंगानगर में संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-10 day free training on goat rearing will start soon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shri ganga nagar, 10-day free training program, goat rearing, agricultural entrepreneurship development program, punjab national bank rural self-employment training institute, sri ganganagar, unemployed young men and women, farmers, employment, own business, apply, training, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved