• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पलसाना सीएचसी परिसर में 551 पौधों के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

Sikar. Tree plantation campaign of 551 plants started in Palsana CHC campus - Sikar News in Hindi

सीकर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान सीकर के पलसाना सीएचसी परिसर में 551 पौधों के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बढ़ते तापमान की गंभीरता पर ध्यान दिलाया और कहा, "हम भट्टी के मुहाने पर बैठे हैं, कभी भी जलकर भस्म हो सकते हैं।" शिक्षामंत्री ने बताया कि विश्व के सबसे ज्यादा तापमान वाले 15 शहरों में से 7 शहर राजस्थान में स्थित हैं। उन्होंने विदेशों की तुलना करते हुए कहा, "जहां विदेश में प्रति व्यक्ति हजारों पेड़ होते हैं, वहीं राजस्थान में प्रति व्यक्ति केवल 20 पेड़ हैं। जबकि प्रति व्यक्ति 472 पेड़ होने चाहिए।" उन्होंने बताया कि राजस्थान में पेड़ों की रक्षा के लिए 363 लोगों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे, लेकिन पेड़ों को नहीं काटने दिया। इसी भावना को पुनः जागृत करने और पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। उन्होंने 7 अगस्त को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की, जिससे यह दिखाया जा सके कि राजस्थान के लोग भारत माता से कितना प्रेम करते हैं और उसकी चिंता करते हैं।
शिक्षामंत्री ने यह भी घोषणा की कि जो स्कूल या शिक्षक अपने वृक्षारोपण के लक्ष्य को पूरा करेंगे, उन्हें विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसी प्रकार, जो छात्र अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे, उन्हें पर्यावरण विषय में अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। जो ग्राम पंचायत कम से कम 50,000 पौधे लगाएगी, उसे 10 लाख रुपये निर्माण कार्य के लिए दिए जाएंगे। राजस्थान में सबसे ज्यादा पौधे लगाने वाली पंचायत समिति को 20 लाख रुपये का फंड अतिरिक्त मिलेगा।
मंत्री दिलावर ने सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों की संख्या जानने के बाद, 2.20 लाख छात्रों को 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी विभागीय अधिकारी या कर्मचारी वृक्षारोपण अभियान में लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छुट्टियों पर गए हुए कर्मचारियों को वापस बुलाने और पौधारोपण अभियान की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए।
इस अभियान का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और धरती का तापमान कम करना है। इस प्रकार, मंत्री दिलावर ने सभी से इस अभियान में सहयोग करने और अपने क्षेत्र के विकास के लिए आगे आने की अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sikar. Tree plantation campaign of 551 plants started in Palsana CHC campus
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sikar, tree plantation, campaign, 551 plants, palsana, chc, campus, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved