• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीकर में दिल दहला देने वाली घटना, महिला ने चार बच्चों के साथ की आत्महत्या

Sikar, Rajasthan, as a woman committed suicide along with her four children. - Sikar News in Hindi

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना की जानकारी मिली, जिसने पूरे शहर को हिला दिया। पालवास रोड स्थित अनिरुद्ध रेजिडेंसी में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में एक महिला और उसके चार मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर जब अंदर प्रवेश किया, तो चारों ओर दुर्गंध और भयावह दृश्य था। पुलिस को फ्लैट में महिला और चार बच्चों के शव मिले। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि मृतका का नाम किरण उर्फ पिंकी चौधरी है, जिसने अपने चार बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से कुछ समय से अनबन चल रही थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यही आत्महत्या की मुख्य वजह मानी जा रही है।
पड़ोसियों की मानें तो, यह परिवार पिछले कई दिनों से घर के बाहर दिखाई नहीं दे रहा था। जब फ्लैट से दुर्गंध आने लगी, तो बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर जब पुलिस पहुंची और दरवाजा खोला, तो अंदर सभी के शव मिले।
सीकर ग्रामीण सीओ सुरेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमें अनिरुद्ध रेजिडेंसी से सूचना मिली कि एक फ्लैट से बदबू आ रही है। दरवाजा लंबे समय से बंद था। जब टीम मौके पर पहुंची, तो अंदर महिला और चार बच्चों के शव मिले। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और जांच जारी है।
फ्लैट के अंदर फैली दुर्गंध के कारण पुलिस को अंदर प्रवेश करने में भी कठिनाई हुई। टीम ने इत्र और अगरबत्ती का प्रयोग कर कमरे में प्रवेश किया। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ कि महिला ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sikar, Rajasthan, as a woman committed suicide along with her four children.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sikar news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved