• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेगा ऋण मेला में 150 लोगों को मिला फायदा, प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअल संबोधित

150 people got benefit in mega loan fair, Prime Minister Modi addressed virtually - Sikar News in Hindi

सीकर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक नरेश बारोठिया ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड सीकर द्वारा मेगा ऋण मेला बुधवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि मेगा ऋण मेले में जिले के 150 से अधिक लाभार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल रूप से सम्बोधित किया। सीकर के पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने बताया कि मोदी का विजन राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजातीय लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए है, इसमें सीकर के युवा, लोगों और स्वच्छकर एवं उस पर आधारित परिवार के व्यक्तियों को लाभ दिया गया है। सीकर के लाभार्थी ने बताया कि मुझे प्रधानमंत्री द्वारा जो लोन मिला है उसे मेरे व्यापार में वृद्धि हुई है और इससे मेरे परिवार को रोजगार भी मिला है। वही लाभार्थी हरिप्रसाद ने बताया कि उन्होंने 2 लाख का लोन लेकर टेंट हाउस का काम किया है जिससे अब उनकी आजीविका का काम अच्छे से चल रहा है। कार्यक्रम में सीकर एडीएम हेमराज परिडवाल, पूर्व एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़ सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-150 people got benefit in mega loan fair, Prime Minister Modi addressed virtually
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sikar, deputy director, social justice and empowerment department, naresh barothia, mega loan fair, ministry of social justice and empowerment, government of india, rajasthan scheduled caste, tribe finance and development corporation limited, zilla parishad auditorium, wednesday, beneficiaries, district, prime minister narendra modi, virtual address, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved