• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

समाज रत्न सम्मान 2025 — कदम्ब फाउंडेशन का नाम राष्ट्रीय पटल पर हुआ रोशन

Samaj Ratna Samman 2025 — Kadamba Foundation name shines on the national stage - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। प्रेम निकेतन आश्रम, जयपुर के जवाहर सर्किल पर आयोजित भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह में बहरोड़ की सामाजिक कार्यकर्ता शिल्पा बर्बरीक अग्रवाल को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु “समाज रत्न सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि पूरे राष्ट्र से केवल 11 विभूतियों का चयन हुआ था, जिनमें कदम्ब फाउंडेशन, बहरोड़ की निदेशिका शिल्पा बर्बरीक अग्रवाल का नाम शुमार होना स्वयं में क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय बना। शिल्पा बर्बरीक अग्रवाल लंबे समय से जनहित से जुड़े विविध क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत रही हैं। स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, योग और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देना, जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण, दिव्यांग सहयोग, निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन और अंग प्रत्यारोपण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने जैसे संवेदनशील प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान मिली। इसी के साथ उनके द्वारा संचालित कन्यादान महादान अभियान, आओ पंख लगा दें, रवि की किरण और शारदा की कला जैसे जनकल्याणकारी अभियानों ने स्वरोज़गार, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और बेटियों के सम्मान का संदेश गांवों और कस्बों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया है। इन अभियानों की सफलता ने कदम्ब फाउंडेशन की सामाजिक यात्रा को मजबूती और व्यापकता दोनों दी हैं।
अलंकरण समारोह में आर. के. अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश राणा, अभय नाहर, डॉ. रेखा जैन, कमल लोचन और श्याम विजय सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि शिल्पा बर्बरीक अग्रवाल का सम्मान सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि यह उस सेवा-पथ का राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार है, जिसे कदम्ब फाउंडेशन ने वर्षों की निष्ठा और संवेदना से सजाया है। यह क्षण बहरोड़ के लिए भी गौरव लेकर आया है, जिसने अपनी बेटी के माध्यम से राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान को और अधिक मजबूत किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Samaj Ratna Samman 2025 — Kadamba Foundation name shines on the national stage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: samaj ratna, samman 2025, kadamba foundation, name shines, national stage, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved