• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डी.ए.वी. विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को अपहरण, बाल तस्करी व साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

Legal awareness program held at DAV School, children informed about protection from kidnapping - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में मंगलवार को बहरोड़ के डी.ए.वी. विद्यालय में न्यायिक अधिकारी द्वारा “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे-लीगल लिटरेसी एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम” के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र गौतम व मैनेजर इरा खन्ना ने पावन ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश व पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अश्का राव का स्वागत किया साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बच्चों से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अपहरण की अवधारणा, अपहरण एवं व्यपहरण में अंतर तथा अपहरण की स्थिति में बच्चों को किस प्रकार बहला-फुसलाकर या मजबूर किया जा सकता है, इसकी जानकारी दी गई। साथ ही बाल तस्करी के माध्यम से बच्चों को जबरन भीख मांगने, बालश्रम और अन्य प्रकार के शोषण की ओर धकेले जाने के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम्स के माध्यम से होने वाले संभावित खतरों तथा बच्चों को साइबर अपराधियों द्वारा फंसाए जाने के तरीकों से सावधान रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा बच्चों और उनके परिवारों पर इन घटनाओं के पड़ने वाले प्रभाव तथा ऐसी परिस्थितियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों को यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम (जेजे एक्ट) के प्रमुख प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान अश्का राव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-2 द्वारा डीएवी स्कूल में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्तर पर “कोर्ट वाली दीदी” शिकायत पेटी भी स्थापित करवाई गई। इसे विद्यालय परिसर में ऐसी जगह रखा गया, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हों, ताकि शिकायत करने वाले बच्चों की पहचान गोपनीय रखी जा सके। विद्यालय के बच्चों को इस प्रकार की श्रेष्ठ जानकारी से अवगत कराने पर मैनेजर इरा खन्ना ने सरकार के इस कार्यक्रम की सराहना की तथा माननीय न्यायाधीश अश्का राव का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Legal awareness program held at DAV School, children informed about protection from kidnapping
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: legal awareness, program, dav school, children, informed, protection, from kidnapping, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved