• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, आरएसआरटीसी द्वारा जिला मुख्यालय से सीधे प्रयागराज बस सेवा शुरू

Devotees going to Maha Kumbh will get convenience, RSRTC starts direct bus service from district headquarters to Prayagraj - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली-बहरोड़ l उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के मद्देनजर श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के निर्देशानुसार कोटपूतली डिपो द्वारा शुक्रवार से कोटपूतली से प्रयागराज वाया जयपुर, दौसा बाइपास, भरतपुर, आगरा होकर नई बस सेवा (2x2 नॉन एसी स्टार लाइन) का शुभारंभ किया गया. अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बस डिपो कोटपूतली से हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का शुभारंभ किया. उन्होंने बस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं बस में सवार यात्रियों से संवाद कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनएं दी. मुख्य प्रबंधक कोटपूतली डिपो मन्जू कुमारी ने बताया कि प्रतिदिन कोटपूतली से प्रयागराज के लिए बस दोपहर 12.10 बजे डिपो से चलेगी तथा जयपुर पहुंचकर वहां से दोपहर 3 बजे रवाना होगी।
उन्होंने बताया कि वापसी के लिए प्रयागराज से बस दोपहर 2.30 बजे जयपुर होते हुए कोटपूतली के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि उक्त वाहन में ऑनलाइन सीट बुकिंग व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है, जो आरएसआरटीसी की वेबसाइट से बुक कर सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Devotees going to Maha Kumbh will get convenience, RSRTC starts direct bus service from district headquarters to Prayagraj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kotputli, behror, uttar pradesh, prayagraj, maha kumbh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved